Hindi: Class 8 ৰ হিন্দীৰ সকলো অধ্যায় পাবলৈ ইয়াত ক্লিক কৰক।
पाठ–12 : बाढ़ का मुकाबला
अभ्यास–माला
✦ पाठ से ✦
1. समीरण के गांँव और उसके आस-पास के क्षेत्र में क्यों बाढ़ आई थी?
उत्तर: सावन के महीने में लगातार कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण धनशिरी नदी का तटबंध टूट गया था, जिससे समीरण का गाँव और उसके आस-पास का पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया।
2. पाठ में उल्लेखित राहत शिविर की स्थिति का वर्णन करो।
उत्तर: पाठ में उल्लेखित राहत शिविर की स्थिति बेहद दयनीय और चिंताजनक थी। वहाँ लोगों को भोजन, शुद्ध पेयजल, कपड़े और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव झेलना पड़ रहा था। लगातार फैलती गंदगी और मच्छरों के उपद्रव के कारण बीमारियों का गंभीर खतरा पैदा हो गया था, और स्नानागार तथा बिजली के अभाव में महिलाओं और बच्चों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
3. समीरण के सहयोगियों के नाम लिखो।
उत्तर: समीरण के सहयोगियों के नाम-अब्दुल, स्मृति, मृदुल, प्रियम , रश्मि।
4. राहत शिविर में किन-किन सामग्रियों का अभाव था?
उत्तर: राहत शिविर में अनेक सामग्रियों का अभाव था जैसे- खाद्य, पानी, कपड़ा, दवाइयाँ, स्नानागार, पेयजल, बिजली आदि।
5. बाढ़ राहत संबंधी सभा में क्या-क्या निर्णय लिए गए?
उत्तर: बाढ़ राहत संबंधी आयोजित सभा में यह निर्णय लिया गया कि राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला उपायुक्त को एक औपचारिक आवेदन-पत्र सौंपा जाए। इसके साथ ही, शिविर की स्वच्छता, पेयजल और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और तकनीकी विभाग को शिकायती पत्र भेजने का भी निर्णय लिया गया।
6. आवेदन-पत्र और शिकायती पत्र लिखने में किसने समीरण और रश्मि की मदद की?
उत्तर: माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री बरूवा जी ने समीरण और रश्मि को आवेदन-पत्र और शिकायती पत्र लिखने में मदद की थी।
7. आवेदन-पत्र में उपायुक्त महोदय से क्या प्रार्थना की गई?
उत्तर: आवेदन-पत्र में उपायुक्त महोदय से यह प्रार्थना की गई कि वे बाढ़ से प्रभावित इलाकों के पीड़ितों की सहायता के लिए तुरंत उचित कदम उठाएँ। साथ ही, स्थानीय स्वास्थ्य, बिजली, नागरिक स्वास्थ्य और तकनीकी समेत सभी आपातकालीन विभागों को निर्देश देकर राहत शिविर में आवश्यक सुविधाएँ तुरंत मुहैया कराने का अनुरोध किया गया।
8. शिकायती पत्र का विषय क्या था?
उत्तर: शिकायती पत्र का मुख्य विषय स्वास्थ्य संबंधी उचित सुविधा प्रदान करना था। शिविर में दिन-प्रतिदिन बढ़ती गंदगी और उससे जन्मे वाले मच्छरों के कारण मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी फैलने की आशंका थी, इसलिए गंदगी को तुरंत साफ कर डी.डी.टी. का छिड़काव करने और दवाइयों की व्यवस्था करने की माँग की गई थी।
9. बाढ़ राहत संबंधी सभा के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर: बाढ़ राहत संबंधी सभा के अध्यक्ष परमानंद दास जी थे।
10. बाढ़-पीड़ितों ने कब राहत की सांँस ली?
उत्तर: बाढ़-पीड़ितों ने तब राहत की साँस ली जब जिला उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन की तरफ से राहत शिविर में प्रचुर मात्रा में राहत सामग्री और अन्य सभी मूलभूत सुविधाएँ सफलतापूर्वक उपलब्ध करा दी गईं।
✦ पाठ के आस-पास ✦
1, 2, 3, 4, 5. उत्तर: Not important for exam. If possible do it by yourself.
✦ योग्यता – विस्तार ✦
1, 2, 3, 4, 5, 6. उत्तर: Not important for exam. If possible do it by yourself.
✦ परियोजना ✦
1, 2, 3. उत्तर: Not important for exam. If possible do it by yourself.
✦ शब्दार्थ ✦
नीचे पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ दिये गए हैं। दिये गए शेष शब्दों के अर्थ शब्द-कोश की सहायता से स्वयं खोजकर लिखो :
उत्तर:
- मुकाबला = सामना
- राहत = चैन
- किल्लत = कमी
- बदबू = दुर्गंध
- तांडव = प्रलय
- एहसास = अनुभव
- तटबंध = नदी के किनारे पानी को रोकने के लिए बनाया गया बाँध
- आखिरकार = अंततः
- सुकून = शांति
- मुहैया = उपलब्ध
- फैसला = निर्णय
- मूसलाधार = तेज और लगातार होने वाली बारिश
- शिकायत = आपत्ति
✦ अतिरिक्त प्रश्न के उत्तर ✦
1. किस महीने में अधिक बरसात होती है?
उत्तर: सावन के महीने में सामान्यतः सबसे अधिक बरसात होती है।
2. समीरण का गांँव किस नदी के किनारे स्थित था?
उत्तर: समीरण का गाँव धनशिरी नदी के किनारे बसा हुआ था।
3. समीराण किस दल का नायक था?
उत्तर: समीरण अपने विद्यालय के स्वयंसेवी दल का नायक था।
4. हिंदी के महीनों के नाम लिखो।
उत्तर: हिंदी वर्ष के बारह महीनों के नाम क्रम से इस प्रकार हैं: वैसाख, ज्येष्ठ, आषाढ़,सावन, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, अगहन (मार्गशीर्ष), पौष, माघ, फाल्गुन और चैत।