Class 8 Hindi Chapter 11 Question Answer Assam | Class 8 Hindi Lesson 11 | भारत की भाषिक एकता

Hindi: Class 8 ৰ হিন্দীৰ সকলো অধ্যায় পাবলৈ ইয়াত ক্লিক কৰক।

पाठ–11 : भारत की भाषिक एकता

अभ्यास–माला

✦ पाठ से ✦

1. पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के जवाब दो:

(क) संसार का सबसे पहला ग्रंथ कौन-सा है?

उत्तर: ‘वेद’ संसार का सबसे पहला ग्रंथ है।

(ख) कालिदास ने किस भाषा में रचना की थी?

उत्तर: कालिदास ने संस्कृत भाषा में रचना की थी।

(ग) आर्य मूल की भाषाओं और अनार्य मूल की भाषाओं के दो-दो उदाहरण प्रस्तुत करो।

उत्तर: आर्य मूल की भाषाएँ: हिंदी और असमीया। अनार्य मूल की भाषाएँ: गारो और मिजो।

(घ) किन तत्वों के कारण भारतीय भाषाओं में एकता का भाव परिलक्षित होता है उल्लेख करो।

उत्तर: भारत एक बहुभाषी देश है, जहाँ विभिन्न भाषा-परिवारों (जैसे आर्य, द्रविड़, आस्ट्रिक, तिब्बत-बर्मी) की भाषाएँ बोलने वाले लोग एक साथ रहते हैं। अधिकांश आधुनिक भारतीय भाषाओं का मूल संस्कृत से जुड़ा होना, रामायण-महाभारत जैसी समान सांस्कृतिक कथाएँ, तत्सम-तद्भव शब्दों का साझा भंडार, प्राचीन ब्राह्मी लिपि से लिपियों का विकास तथा क्षेत्रीय संपर्क भाषाओं (जैसे नागामीज, नेफामीज और हिंदी) का प्रयोग वे प्रमुख तत्व हैं जो भारतीय भाषाओं में एकता का भाव पैदा करते हैं।

(ङ) हिंदी भाषा की लिपि को क्या कहते हैं? इस लिपि का विकास किस प्राचीन लिपि से माना जाता है?

उत्तर: हिंदी भाषा की लिपि को ‘देवनागरी’ लिपि कहते हैं। इस लिपि का विकास भारत की अति प्राचीन ‘ब्राह्मी’ लिपि से माना जाता है।

(च) पाठ में कुछ तत्सम शब्दों का उल्लेख हुआ है, जैसे- स्वर्ग, देवता, शत, पुष्प, प्रिय, चतुर्थ, मध्य, वचन, नव आदि। इस प्रकार के कुछ और शब्द खोजकर एक तालिका बनाओ।

उत्तर: पाठ के आधार पर अन्य तत्सम शब्दों की तालिका निम्नलिखित है:

  • क्षेत्र
  • तत्व
  • निवास
  • संपर्क
  • प्रभाव
  • उत्कृष्ट
  • विशिष्ट
  • स्वीकृत
  • सिद्ध
  • आवश्यक
  • श्रद्धा
  • मृत्यु

(छ) हिंदी में अनेक विदेशी भाषाओं के शब्द प्रयुक्त होने लगे हैं। हिंदी में सामान्यतः व्यवहार होते रहने वाले कुछ अंग्रेजी और कुछ अरबी-फारसी शब्दों के उदाहरण दो।

उत्तर: हिंदी भाषा में व्यवहार में आने वाले प्रमुख विदेशी शब्दों के उदाहरण निम्न प्रकार हैं:

  • अंग्रेजी शब्द: स्कूल, स्टेशन, फिल्म, इंटरनेट, टेबल, लोन, प्राइवेट, साइकिल।
  • अरबी शब्द: किताब, कलम, फैसला, दुनिया, हक, राय।
  • फारसी शब्द: चश्मा, आवाज, उम्मीद, गुलाब, कबूतर, अदा।

(ज) आधुनिक भारतीय भाषाओं में सबसे पहले किस भाषा में रामायण का अनुवाद हुआ था? बाद में किन-किन भाषाओं में रामायण का अनुवाद हुआ और उनके अनुवादक कौन-कौन थे पता करो और लिखो।

उत्तर: सबसे पहले तमिल भाषा में कंबन ने रामायण का अनुवाद किया। बाद में असमीया में माधव कंदलि ने और अवधी में तुलसीदास ने रामायण लिखी।

(झ) आओ इन तद्भव शब्दों के तत्सम रूप लिखें:

पिता, माता, भाई, घर, हाथ, पाँव, मोर।

उत्तर:

  • पिता – पितृ
  • माता – मातृ
  • भाई – भ्राता
  • घर – गृह
  • हाथ – हस्त
  • पाँव – पद
  • मोर – मयूर

✦ पाठ के आस-पास ✦

1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10. उत्तर: Not important for exam. Given for extra knowledge. If possible do by yourself.


✦ भाषा-अध्ययन ✦

1. उत्तर: Just read by yourself.

2. नीचे लिखे वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित करके फिर से लिखो:

(1) जो लोग परिश्रम करते हैं उन्हें अधिक समय तक निराश नहीं होना पड़ता। (सरल वाक्य में)

उत्तर: परिश्रमी लोगों को अधिक समय तक निराश नहीं होना पड़ता।

(2) मैंने एक दुबला-पतला व्यक्ति देखा। (मिश्र वाक्य में)

उत्तर: मैंने एक व्यक्ति देखा जो दुबला-पतला था।

(3) वह खाना खाकर सो गया। (संयुक्त वाक्य में)

उत्तर: उसने खाना खाया और सो गया।

(4) जिनकी आय कम है, उन्हें मितव्ययी होना चाहिए। (सरल वाक्य में)

उत्तर: कम आय वाले लोगों को मितव्ययी होना चाहिए।

(5) मेरे घर पहुँचने पर पिताजी आए। (मिश्र वाक्य में)

उत्तर: जब मैं घर पहुँचा, तब पिताजी आए।

(6) बालिका गा और नाच रही है। (सरल वाक्य में)

उत्तर: बालिका गाते हुए नाच रही है।