Hindi: Class 8 ৰ হিন্দীৰ সকলো অধ্যায় পাবলৈ ইয়াত ক্লিক কৰক।
पाठ–13 : मेरा नया बचपन
अभ्यास–माला
✦ पाठ से ✦
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:
(क) बचपन में ऐसी कौन-सी विशेषता होती है, जिसकी बार-बार याद आती है?
उत्तर: बचपन में हमारा मन पूरी तरह से निर्भय और स्वच्छंद होता है, जहाँ किसी भी प्रकार का स्वार्थ या डर नहीं होता। हम पूरी मस्ती के साथ खाते, खेलते और बिना किसी बनावट के सभी से दोस्ती करते हैं। बचपन की इन्हीं बेपरवाह और सुंदर विशेषताओं की हमें बार-बार याद आती है।
(ख) कवयित्री क्यों चाहती है कि उनका बचपन फिर से लौट आए?
उत्तर: कवयित्री अपने बचपन के उन दिनों को याद करती हैं जब वह आंगन में बिना किसी डर या चिंता के स्वतंत्र रूप से घूमती थीं। दिनभर खेलना, भूख लगने पर मां का दुलार पाना और रोने पर मां द्वारा गोदी में उठाकर गालों का प्यार से सुखाना उन्हें असीम शांति देता था। बचपन के उस छल-कपट रहित सरल और प्रेमपूर्ण जीवन की याद के कारण ही वह चाहती हैं कि उनका बचपन फिर से लौट आए।
(ग) ‘वह प्यारा जीवन निष्पाप’-का अर्थ स्पष्ट करो।
उत्तर: इसका अर्थ यह है कि बचपन का समय इंसानी जीवन का वह काल है जो सभी प्रकार के छल-कपट, द्वेष और पाप से पूरी तरह मुक्त होता है। इस अवस्था में बच्चे का हृदय बिल्कुल निर्मल और पवित्र होता है, जिसे दुनियादारी की बुराइयों का कोई ज्ञान नहीं होता।
(घ) ‘मेरा नया बचपन’ कविता के प्रतिपाद्य को स्पष्ट करो।
उत्तर: मेरा नया बचपन’ कविता के माध्यम से कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान ने अपनी बेटी के आगमन के साथ अपने स्वयं के बचपन के पुनर्जीवित होने का वर्णन किया है। जब उनकी बेटी मिट्टी खिलाने आती है और अपनी तुतली बातों से उनका दिल जीत लेती है, तो कवयित्री को अपना खोया हुआ बचपन बेटी के रूप में पुनः मिल जाता है। इस प्रकार कविता का मुख्य उद्देश्य बचपन की मधुर स्मृतियों और मातृत्व के जरिए उसके पुनरागमन को दर्शाना है।
2. आशय स्पष्ट करो:
(क) बार बार आती है मुझको, मधुर याद बचपन तेरी। गया ले गया तू जीवन की, सबसे मस्त खुशी मेरी।
उत्तर: इसका आशय यह है कि कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान को अपने बीते हुए बचपन की मधुर स्मृतियां बार-बार इसलिए सताती हैं, क्योंकि बचपन ही मनुष्य के जीवन का वह बेफिक्र, चिंता-मुक्त और सबसे अनमोल आनंद से भरा काल होता है। जैसे ही वह सुनहरा बचपन बीत जाता है और मनुष्य बड़ा होता है, उसके जीवन की वह सच्ची और सबसे मस्त बेपरवाह खुशी भी हमेशा के लिए उससे दूर चली जाती है।
(ख) मैं बचपन को बुला रही थी, बोल उठी बिटिया मेरी, नंदन-वन-फुल उठी, यो छोटी सी कुटिया मेरी।
उत्तर: इसका आशय यह है कि जब कवयित्री अपने बचपन की यादों में खोकर अपने बचपन को बुला रही थी उसी समय उनकी बिटिया आकर ‘माँ ओ!’ कहकर पुकारने लगी। उसके पुकारने से कवियत्री की नंदन समान छोटी सी कुटिया फूल की तरह खिल उठा और कवयित्री को ऐसा एहसास हुआ कि मानो उनका बचपन वापस लौट आया है।
3. निम्नलिखित कथनों में से सही विकल्प को चुनो:
(क) कवयित्री को बार-बार बचपन की याद आती है क्योंकि-
उत्तर: आ) बचपन अतुलित आनंद का भंडार होता है।
(ख) बड़े-बड़े मोती से आंसू-
उत्तर: आ) जयमाला पहनाते थे।
(ग) बचपन में रोने पर कवयित्री की मांँ-
उत्तर: अ) उन्हें गोद में उठाकर खूब प्यार करती थी।
(घ) कवयित्री की बिटिया उन्हें क्या खिलाने आई थी?
उत्तर: इ) मिट्टी।
4. रिक्त स्थानों की पूर्ति करो :
(क)
जिसे खोजती थी बरसों से
अब जाकर उसको पाया,
भाग गया था मुझे छोड़कर, वह बचपन फिर से आया।
(ख)
आ जा बचपन ! एक बार फिर,
दे दे अपनी निर्मल शांति,
व्याकुल व्यथा मिटाने वाली,
वह अपनी प्राकृत विश्रांति।
5. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दो:
(क) ‘मेरा नया बचपन’ कविता की रचयिता कौन है?
उत्तर: ‘मेरा नया बचपन’ कविता की रचयिता सुभद्रा कुमारी चौहान है।
(ख) कवयित्री किसे बुला रही थी?
उत्तर: कवयित्री अपने बचपन को बुला रही थी।
(ग) कवयित्री को नया जीवन किस रूप में प्राप्त हुआ?
उत्तर: कवयित्री को नया जीवन अपनी बिटिया की रूप में प्राप्त हुआ।
(घ) कवयित्री को मिट्टी खिलाने कौन आई थी?
उत्तर: कवयित्री को मिट्टी खिलाने उनकी बिटिया आई थी।
(ङ) अपनी बिटिया की किस बात से कवयित्री बहुत खुश हुई?
उत्तर: बिटिया द्वारा अपनी मांँ को मिट्टी खिलाने की बात से कवयित्री बहुत खुश हुई।
(च) कवयित्री के पास बचपन क्या बनकर आया?
उत्तर: कवयित्री के पास बचपन बेटी बनकर आया।
(छ) किसकी मंजुल मूर्ति देखकर कवयित्री में नव-जीवन जाग उठा?
उत्तर: अपनी बिटिया की मंजुल मूर्ति देखकर कवयित्री में नव-जीवन जाग उठा।
(ज) क्या तुम्हें भी बचपन प्रिय है?
उत्तर: हाँ मुझे भी बचपन प्रिय है।
✦ पाठ के आस-पास ✦
(क) बचपन का अतुलित आनंद क्या है? विस्तार से बताओ।
उत्तर: बचपन का अतुलित आनंद वह अवस्था है जिसमें बच्चा हर प्रकार की चिंताओं, दुखों और स्वार्थ से पूरी तरह दूर रहता है। उसका मन पूरी तरह निर्भय और स्वच्छंद होता है। दिनभर खेलना, कूदना, रोने पर माँ का तुरंत गोद में उठा लेना और प्यार करना, तथा बिना किसी बनावट के हर किसी से स्नेह करना ही बचपन का वह अतुलित आनंद है, जिसे मनुष्य जीवन भर याद करके सुख का अनुभव करता है।
2. उत्तर: Not important for exam.
✦ भाषा-अध्ययन ✦
1. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखो:
उत्तर:
- मधुर = मीठा, प्यारा
- खुशी = आनंद, प्रसन्नता
- निर्मल = स्वच्छ, पवित्र
- माँ = माता, जननी
- मंजुल = सुंदर, मनमोहक
- सरलता = सहजता, सीधापन
2, 3. उत्तर: Just read.
✦ योग्यता – विस्तार ✦
1, 2. उत्तर: Not important for exam.
✦ शब्द-अर्थ ✦
(कविता में आए शब्दों के अर्थ लिखो):
उत्तर:
- निर्भय = भयरहित, निडर
- बचपन = लड़कपन, बाल्यावस्था
- मधुर = मीठा, प्यारा
- मस्त = लापरवाह, प्रसन्न चित्त
- स्वच्छंद = स्वतंत्र, अपनी इच्छा से चलने वाला
- अतुलित = जिसकी तुलना न की जा सके, अपार
- मचल = जिद करना, हठ करना
- मोती = यहाँ आँसू की बड़ी बूंदों के लिए प्रयुक्त
- निर्मल = स्वच्छ, पवित्र
- व्याकुल = बेचैन, परेशान
- व्यथा = पीड़ा, दुःख
- निष्पाप = पाप रहित, पवित्र
- संताप = दुःख, कष्ट, संताप
- कुटिया = छोटी झोपड़ी
- हदय = दिल, मन
- मंजुल = सुंदर, मनमोहक
- प्रफुल्लित = खुश, प्रसन्न
- नव–जीवन = नया जीवन