Hindi: Class 8 ৰ হিন্দীৰ সকলো অধ্যায় পাবলৈ ইয়াত ক্লিক কৰক।
पाठ–10 : गोकुल लीला
अभ्यास–माला
✦ पाठ से ✦
1. दोनों पदों में से तुम्हें कौन-सा पद अधिक अच्छा लगा और क्यों ?
उत्तर: दोनों पदों में से पहला पद अधिक मनमोहक और सुंदर लगता है। इस पद में सूरदास जी ने बाल कृष्ण की बाल-लीलाओं का अत्यंत जीवंत चित्रण किया है। सोने और मणियों से जड़े नंद बाबा के आंगन में घुटनों के बल चलते हुए कृष्ण का अपनी ही परछाई को पकड़ने का प्रयास करना, किलकारी मारकर हंसना और उनके दो छोटे दूध के दांतों का चमकना किसी भी मन को मोह लेता है।
2. दूसरे पद को पढ़कर बताओ कि तुम्हारे अनुसार उस समय कृष्ण की उम्र क्या रही होगी ?
उत्तर: पद में कृष्ण की बातें करने और तर्क देने की क्षमता को देखकर लगता है कि उस समय उनकी उम्र लगभग 5 से 10 वर्ष के बीच रही होगी।
3. पहले पद में घुटनों के बल चलने वाले कृष्ण का जो वर्णन किया गया है- उसे अपनी हिंदी में प्रस्तुत करो।
उत्तर: पहले पद में सूरदास जी बताते हैं कि बालक कृष्ण राजा नंद के सोने और मणियों से सजे आंगन में घुटनों के बल चल रहे हैं। खेलते हुए जब वे धरती पर अपनी परछाई देखते हैं, तो उसे पकड़ने के लिए घुटनों के बल दौड़ते हैं। जब वे किलकारी मारकर हंसते हैं, तो उनके मुंह में आगे के दो छोटे-छोटे दूध के दांत बहुत ही प्यारे लगते हैं। ऐसा लगता है मानो धरती स्वयं हर कदम पर उनके स्वागत में कमलासन सजा रही हो। यह अद्भुत दृश्य देखकर यशोदा मैया बार-बार नंद बाबा को बुलाती हैं और अंत में कान्हा को अपनी गोद में उठाकर आंचल से ढककर दूध पिलाने लगती हैं।
4. मक्खन चुराकर भी कृष्ण अपनी चतुराई से कैसे माँ का मन मोह लेता है- उसका वर्णन अपने शब्दों में करो।
उत्तर: माखन चुराते हुए पकड़े जाने पर जब माता यशोदा हाथ में छड़ी लेकर आती हैं, तो कृष्ण बड़ी चतुराई से अपनी मासूमियत साबित करते हैं। वे कहते हैं कि “मैया, मैंने माखन नहीं खाया, यह तो मेरे दोस्तों ने जबरदस्ती मेरे मुंह पर लपेट दिया है।” वे तर्क देते हैं कि माखन के बर्तन बहुत ऊपर टंगा है और उनके छोटे-छोटे हाथ वहां तक पहुंच ही नहीं सकते। इसके बाद वे अपना मुंह पोंछ लेते हैं और माखन का दोना पीछे छिपा लेते हैं। कृष्ण की यह मीठी-मीठी और चतुर बातें सुनकर यशोदा मैया का गुस्सा पिघल जाता है। वे हाथ से छड़ी फेंक देती हैं और हंसकर लल्ला को गले से लगा लेती हैं।
5. सही उत्तर में निशान लगाओ :
(क) श्रीकृष्ण घुटनों के बल चलते हुए –
उत्तर: (इ) किलकारी कर रहा था
(ख) नंद का आँगन –
उत्तर: (अ) मणियों से जड़ा हुआ था
(ग) कृष्ण के मुँह पर मक्खन लगा हुआ था, क्योंकि-
उत्तर: (इ) वह मक्खन चुराकर खा रहा था
6. उत्तर दो :
(क) नन्द के आँगन में कृष्ण किसका प्रतिबिंब पकड़ने के लिए दौड़ता था ?
उत्तर: नंद के आंगन में कृष्ण अपनी ही परछाई (प्रतिबिंब) को पकड़ने के लिए दौड़ते थे।
(ख) कृष्ण के झूठ पकड़े जाने पर यशोदा ने क्या किया ?
उत्तर: कृष्ण के झूठ पकड़े जाने पर यशोदा ने हाथ की छड़ी फेंक दी और मुस्कुराते हुए उन्हें अपने गले से लगा लिया।
(ग) यशोदा बार-बार नंद को क्यों बुलाती है ?
उत्तर: बाल कृष्ण की मनमोहक क्रीड़ाओं और अति सुंदर रूप को देखकर यशोदा मैया को अत्यंत आनंद मिलता है, इसी खुशी को साझा करने के लिए वे बार-बार नंद बाबा को बुलाती हैं।
(घ) माता यशोदा बालक कृष्ण को किस तरह दूध पिलाती है ?
उत्तर: माता यशोदा बालक कृष्ण को अपनी गोद में उठाकर अपने आंचल से ढककर प्यार से दूध पिलाती हैं।
(ङ) किलकारी मारकर हँसते हुए कृष्ण का मुख कैसा दिखता है ?
उत्तर: किलकारी मारकर हंसते हुए कृष्ण के मुंह के आगे के दो छोटे-छोटे दूध के दांत दिखाई देते हैं, जिससे उनका मुख अत्यंत सुंदर दिखता है।
(च) ‘मैया मैं नहिं माखन खायौ’- इसके समर्थन में कृष्ण क्या सफाई देता है ?
उत्तर: कृष्ण सफाई देते हैं कि उनके दोस्तों ने मिलकर उनके मुंह पर माखन लपेट दिया है और उनके छोटे-छोटे हाथ इतने ऊंचे टंगे माखन के बर्तनों तक पहुंच ही नहीं सकते।
(छ) बालक कृष्ण ने माखन चोरी के आरोप से बचने के लिए क्या चालाकी की ?
उत्तर: माखन चोरी से बचने के लिए कृष्ण ने इल्जाम अपने सखाओं पर डाल दिया, हाथों के न पहुंचने की बात कही और मौका देखते ही मुंह पोंछकर माखन का दोना अपनी पीठ के पीछे छिपा लिया।
(ज) क्या बालक कृष्ण माखन चोरी के आरोप से बच पाया ? यदि नहीं तो माता यशोदा ने उसके साथ कैसा व्यवहार किया ?
उत्तर: बालक कृष्ण माखन चोरी के आरोप से बच नहीं पाए, लेकिन उनकी भोली-भाली सफाई देखकर माता यशोदा का दिल पिघल गया और उन्होंने हाथ से छड़ी फेंककर कृष्ण को हंसते हुए गले से लगा लिया।
(झ) घुटनों के बल चलते हुए बालक कृष्ण के रूप-सौंदर्य का अपने शब्दों में वर्णन करो।
उत्तर: घुटनों के बल चलते हुए बालक कृष्ण का रूप अत्यंत अनुपम और आकर्षक लगता है। नंद बाबा के मणियों और सोने से जड़े आंगन में जब नन्हे कृष्ण अपने कोमल हाथों और घुटनों के सहारे चलते हैं, तो उनका सौंदर्य देखते ही बनता है। अपनी ही परछाई को देखकर उसे पकड़ने की कोशिश करना और फिर खिलखिलाकर हंस देना उनके रूप को और बढ़ा देता है। हंसते समय उनके दो छोटे-छोटे दूध के दांत चमकते हैं। कवि सूरदास कहते हैं कि ऐसा प्रतीत होता है मानो स्वयं धरती मैया कृष्ण के प्रत्येक कदम और हाथ के नीचे एक सुंदर कमल का आसन सजा रही हो।
✦ पाठ के आस-पास ✦
1. Not important for exam.
✦ भाषा-अध्ययन ✦
1. Just read by yourself.
2. ‘कृष्ण’ शब्द के पाँच पर्यायवाची शब्द लिखो।
उत्तर:
- गोविन्द
- कान्हा
- श्याम
- गोपाल