Hindi: Class 8 ৰ হিন্দীৰ সকলো অধ্যায় পাবলৈ ইয়াত ক্লিক কৰক।
पाठ-9 : जैसे को तैसा
अभ्यास-माला
✦ पाठ से ✦
1. प्रस्तुत कहानी को अपने ढंग से कक्षा में सुनाओ।
उत्तर: Do it by yourself.
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दो।
(क) कुम्हार को धोबी के गधे पर इतना गुस्सा क्यों आया था?
उत्तर: कुम्हार को धोबी के गधे पर इतना गुस्सा इसलिए आया क्योंकि धोबी के गधे ने कूद-कूदकर उसके धूप में सूख रहे सभी बर्तनों को तोड़ दिया था।
(ख) कुम्हार धोबी को क्यों सबक सिखाना चाहता था?
उत्तर: टूटे बर्तनों की कीमत पाने के बावजूद भी कुम्हार गुस्से में था। क्योंकि दुबारा मेहनत करके वह बर्तन तो बना लेगा लेकिन ग्राहकों को दिए गए समय के अंदर वह बर्तनों को कैसे देता। इसीलिए गधे द्वारा किए गए नुकसान के बदले वह धोबी को सबक सिखाना चाहता था।
(ग) दरबार में जाकर कुम्हार बादशाह अकबर से क्या बोला?
उत्तर: दरबार में जाकर कुम्हार ने बादशाह अकबर से कहा कि ईरान के राजा भारतीय हाथियों को गंदा मानते हैं, इसलिए हमारे हाथियों को भी धोबियों से रोज धुलवाकर सफेद बनाना चाहिए।
(घ) धोबी क्यों घबरा गया था?
उत्तर: धोबी इसलिए घबरा गया था क्योंकि पूरा दिन रगड़कर धोने के बाद भी हाथी सफेद नहीं हुए और उसे बादशाह के गुस्से का डर था।
(ङ) हाथियों को साफ न कर पाने के कारण बादशाह अकबर द्वारा धोबी को डाँटे जाने पर वह क्या बोला?
उत्तर: हाथियों को साफ न कर पाने के कारण बादशाह अकबर द्वारा धोबी को डाँटे जाने पर वह बोला कि अगर उसे हाथी को रखकर धोने के लिए एक बहुत बड़ा टब मिल जाए, तो वह हाथियों को बिल्कुल सफेद करके चमका देगा।
(च) ‘जैसे को तैसा’ कहानी से तुम्हें क्या सीख मिलती है?
उत्तर: इस कहानी से हमें ये सीख मिलती है कि दूसरों का बुरा सोचने वाले का खुद ही बुरा होता है। इसलिए हमें किसी का भी बुरा नहीं सोचना चाहिए।
(छ) धोबी को सबक सिखाने के लिए कुम्हार ने कौन सी योजना बनाई?
उत्तर: धोबी को सबक सिखाने के लिए कुम्हार ने योजना बनाई कि वह बादशाह अकबर से ईरान के सफेद व स्वच्छ हाथी के बारे में बताएगा और बादशाह द्वारा यहाँ के काले हाथियों को साफ करवाने के लिए धोबी को काम पर लगवाएगा।
(ज) क्या कुम्हार अपनी योजना में कामयाब हुआ?
उत्तर: नहीं, कुम्हार अपनी योजना में सफल नहीं हुआ।
(झ) धोबी सहायता के लिए किसके महल की ओर चल पड़ा था?
उत्तर: धोबी सहायता के लिए बीरबल के महल की ओर चल पड़ा।
3. सही शब्द चुनकर वाक्यों को पूरा करो:
(क) गधा ……. के कारण जोर-जोर से रेंकने लगा।
उत्तर: (ख) दर्द
(ख) ……. से मिलने के पश्चात वह निश्चिंत होकर अपने घर वापस आ गया।
उत्तर: (ख) बीरबल
(ग) कुम्हार को हाथी के नहाने के लिए …… बनाने का आदेश दिया गया।
उत्तर: (ख) टब
(घ) “मैं तुम्हें तुम्हारी इस ……. के लिए इनाम दूँगा।”
उत्तर: (ख) बुद्धिमत्ता
✦ पाठ के आस-पास ✦
1.
उत्तर: Not important for exam.
✦ भाषा-अध्ययन ✦
1. वाक्य रचना अभ्यास (सरल, संयुक्त और मिश्र वाक्य)
उत्तर:
(1) सरल वाक्य (दो उदाहरण):
- बच्चे मैदान में खेल रहे हैं।
- शशि नाच रही है।
(2) संयुक्त वाक्य (दो उदाहरण):
- मैं नित्य व्यायाम करता हूँ और स्नान करता हूँ।
- सुषमा बीमार है, इसलिए आज स्कूल नहीं गई।
(3) मिश्र वाक्य (दो उदाहरण):
- जो मेहनत करता है, उसे अवश्य सफलता मिलती है।
- जब तुम स्टेशन पहुँचे तब मैं घर से चला।
2. अपनी शिक्षण-माध्यम भाषा में अनुवाद करो:
उत्तर:
লাচিত বৰফুকন অসমৰ এজন প্ৰসিদ্ধ বীৰ আছিল। তেওঁ শৰাইঘাটৰ যুদ্ধত মোগলক পৰাস্ত কৰি অসমক ৰক্ষা কৰিছিল। মোগলসকলে অসম জয় কৰিব বিচাৰিছিল। তেওঁলোকৰ সেনাপতি ৰামসিংহ অসম জয় কৰিবলৈ দিল্লীৰ পৰা আহিছিল, কিন্তু যুদ্ধত তেওঁ লাচিত বৰফুকনৰ হাতত পৰাজিত হৈছিল। লাচিত বৰফুকনে নিজৰ দেশক অতিশয় মৰম কৰিছিল। দেশৰ কামত তেওঁৰ মোমায়ে অৱহেলা কৰিছিল। এই কাৰণে মোমায়েও ৰহাই পোৱা নাছিল। তেওঁ কৈছিল- “দেশতকৈ মোমাই ডাঙৰ নহয়”।
3. नीचे दिए गए अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करो:
(क) मैंने रोटी खाया।
उत्तर: मैंने रोटी खाई।
(ख) वह दो महीने से बीमार हैं।
उत्तर: वह दो महीने से बीमार है।
(ग) इस चिट्ठी को किसने लिखी है।
उत्तर: यह चिट्ठी किसने लिखी है?
(घ) बच्चा माँ के बगल में बैठा है।
उत्तर: बच्चा माँ के पास बैठा है।
(ङ) राम और सीता आ रही है।
उत्तर: राम और सीता आ रहे हैं।
4. कारक विभक्तियों का प्रयोग (पाँच-पाँच वाक्य):
उत्तर:
(क) करण और अपादान कारक की ‘से’ विभक्ति:
करण कारक की ‘से’ विभक्ति (साधन के रूप में):
- दादी जी चश्मे से अखबार पढ़ती हैं।
- किसान कुल्हाड़ी से लकड़ी काटता है।
- उसने चाकू से फल काटा।
- बच्चे बस से स्कूल जाते हैं।
- उसने ब्रश से चित्र बनाया।
अपादान कारक की ‘से’ विभक्ति (अलग होने के अर्थ में):
- जेब से सिक्के निकलकर गिर पड़े।
- हाथ से गिलास छूटकर गिर गया।
- गंगा हिमालय से निकलती है।
- वह घर से बाहर गया।
- छत से पानी टपक रहा है।
(ख) अधिकरण कारक की ‘में’ और ‘पर’ विभक्ति:
‘में’ विभक्ति (अंदर रहने का भाव):
- सूप में थोड़ा नमक मिला दो।
- तालाब में कमल खिल रहे हैं।
- पानी में मछली तैर रही है।
- कक्षा में छात्र बैठे हैं।
- चाय में चीनी कम है।
‘पर’ विभक्ति (ऊपर रहने का भाव):
- सोफे पर सुंदर कुशन रखा है।
- पहाड़ की चोटी पर बर्फ जमी है।
- चिड़िया पेड़ की डाल पर बैठी है।
- छत पर कपड़े सूख रहे हैं।
- दीवार पर सुंदर तस्वीर है।
5. निम्नलिखित गद्यांश का शीर्षक देकर सार लिखो:
उत्तर:
शीर्षक: खेलकूद का महत्व
सार:
खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है, चिंता दूर होती है और अनुशासन बढ़ता है। यह नौकरियों के अवसर देने और देशों को जोड़ने में भी मदद करता है।
✦ योग्यता-विस्तार ✦
क) ख)
उत्तर: Not important for exam.
✦ परियोजना ✦
- Not important for exam.
नीचे पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ दिये गये हैं। पाठ से लिए गए शेष शब्दों के अर्थ शब्द-कोश की मदद से खुद खोजकर लिखो:
उत्तर:
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| पड़ोस | किसी स्थान के आस-पास का स्थान |
| हिफाजत | रखवाली, सुरक्षा |
| शाह | बादशाह, महाराज |
| डाँट | बिगड़कर कही हुई बात, डपट |
| धूप | सूर्य की रोशनी |
| डंडा | छड़ी, लाठी |
| दर्द | पीड़ा, कष्ट |
| रेंकना | गधे की आवाज़ |
| सजा | दंड |
| कीमत | मूल्य, दाम |
| ग्राहक | खरीदार |
| समस्या | कठिनाई |
| नुकसान | हानि, घाटा |
| शरारत | बदमाशी, नटखटपन |
| उपयुक्त | सही, योग्य |
| योजना | तरकीब, उपाय |
| टब | नहाने का बड़ा बर्तन |
| कमजोर | शक्तिहीन, दुबला |
| मजबूत | पक्का, शक्तिशाली |
| तरकीब | उपाय, युक्ति |
| हकदार | अधिकार रखने वाला |
| शाबाशी | प्रशंसा, बधाई |