Class 8 Hindi Chapter 14 Question Answer Assam | Class 8 Hindi Lesson 14 | मैं हूँ महाबाहु ब्रह्मपुत्र

Hindi: Class 8 ৰ হিন্দীৰ সকলো অধ্যায় পাবলৈ ইয়াত ক্লিক কৰক।

पाठ–14 : मैं हूँ महाबाहु ब्रह्मपुत्र

अभ्यास-माला

✦ पाठ से ✦

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दो :

(क) ब्रह्मपुत्र अंत में अपने को किस खाड़ी में सौंप देता है?

उत्तर: ब्रह्मपुत्र अंत में अपने को बंगाल की खाड़ी में सौंप देता है।

(ख) पुराणों के अनुसार ब्रह्मपुत्र की माँ कौन है?

उत्तर: पुराणों के अनुसार ब्रह्मपुत्र की माँ अमोघा है।

(ग) पुराणों के अनुसार ब्रह्मपुत्र के पिता कौन हैं?

उत्तर: पुराणों के अनुसार ब्रह्मपुत्र के पिता ब्रह्मा जी हैं।

(घ) मिश्मी लोग ब्रह्मपुत्र को किस नाम से पुकारते हैं?

उत्तर: मिश्मी लोग ब्रह्मपुत्र को ‘लुइत’ नाम से पुकारते हैं।

(ङ) प्रमुख नदी-द्वीप माजुली किसकी गोद में बसा है?

उत्तर: प्रमुख नदी-द्वीप माजुली ब्रह्मपुत्र की गोद में बसा है।

(च) नीलाचल पहाड़ी पर किसका मंदिर है?

उत्तर: नीलाचल पहाड़ी पर माँ कामाख्या का मंदिर है।


2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो :

(क) ब्रह्मपुत्र के जन्म के साथ किन-किन का संबंध बताया जाता है?

उत्तर: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मपुत्र की माता अमोघा और पिता ब्रह्मा जी हैं, जबकि भूगर्भ शास्त्रियों का मानना है कि इनका जन्म हिमालय से भी पहले हुआ था । ब्रह्मपुत्र का मुख्य उद्गम कैलाश पर्वत के निकट मानसरोवर के पास स्थित चेमायुंगदुंग ग्लेशियर है।

(ख) ब्रह्मपुत्र की सही उत्पत्ति कहाँ से हुई?

उत्तर: ब्रह्मपुत्र की सही उत्पत्ति कैलाश पर्वत के नीचे मानसरोवर से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चेमायुंगदुंग हिमानी (ग्लेशियर) से हुई है, जो पृथ्वी की सतह से 5100 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

(ग) ब्रह्मपुत्र के साथ दाहिनी तथा बाईं ओर से आकर मिलने वाली नदियों के नाम लिखो।

उत्तर: ब्रह्मपुत्र की दाहिनी ओर से सुवनशिरी, जीयाभरली, धनशिरी, बरनदी, मानाह, सोणकोष और तिस्ता नदियाँ आकर मिलती हैं, तथा बाईं ओर से बुढ़ी दिहिंग, दिसांग, दिखौ, झांझी और जिजिराम नदियाँ आकर मिलती हैं।

(घ) बांग्लादेश में जाकर मिलने के बाद ब्रह्मपुत्र को किन नामों से जाना जाता है?

उत्तर: भारतीय सीमा पार कर बांग्लादेश में प्रवेश करने के बाद ब्रह्मपुत्र नदी को मुख्य रूप से जमुना, पद्मा और मेघना आदि विभिन्न नामों से पुकारा जाता है।

(ङ) बरसात के दिनों के ब्रह्मपुत्र का वर्णन करो।

उत्तर: बरसात के दिनों में ब्रह्मपुत्र अत्यधिक उग्र और विशाल रूप धारण कर लेते हैं। क्योंकि लगातार बारिश के पानी का भारी बोझ, किनारों के वनों का नष्ट होना और नदी की पेटी का उथला हो जाना मिलकर जल प्रवाह को अनियंत्रित कर देता है, जिससे बाढ़ आती है।

(च) भूगर्भ शास्त्र के विद्वान ब्रह्मपुत्र की उत्पत्ति कहाँ से मानते हैं?

उत्तर: भूगर्भ शास्त्र के विद्वान यह मानते हैं कि ब्रह्मपुत्र का अस्तित्व हिमालय पर्वत के निर्माण से भी पहले का है और असम का संपूर्ण मैदानी भाग इसी महान नद द्वारा लाई गई मिट्टी से निर्मित हुआ है।

(छ) ब्रह्मपुत्र-जैसे जलमार्ग के जरिए कौन-कौन सी सुविधाएँ उपलब्ध हुई हैं?

उत्तर: ब्रह्मपुत्र जलमार्ग के माध्यम से ऐतिहासिक काल से ही सुगम यातायात, व्यापार और भारी सामानों का परिवहन संभव हुआ है, जैसे अंग्रेजों के समय इंग्लैंड से चाय बागानों के लिए रेल की पटरियाँ और इंजन इसी मार्ग से लाए गए थे तथा वर्तमान में यह पर्यटकों के लिए स्टीमर यात्रा की सुविधा प्रदान करता है।

(ज) ब्रह्मपुत्र के किनारे बसे प्रसिद्ध नगरों के नाम लिखो।

उत्तर: ब्रह्मपुत्र के किनारे बसे प्रसिद्ध नगरों के नाम हैं :- धुबरी, गोवालपाड़ा, पलाशबाड़ी, शुवालकुछि, गुवाहाटी, तेजपुर और डिब्रूगढ़ मुख्य रूप से शामिल हैं।


3. आशय स्पष्ट करो :

(क) ‘मैं असम की संस्कृति का पोषक हूँ।’

उत्तर: इस कथन का आशय यह है कि ब्रह्मपुत्र केवल एक साधारण जलधारा नहीं बल्कि असम की सभ्यता, संस्कृति और इतिहास की जीवनरेखा है, जिसकी गोद में माजुली जैसी सांस्कृतिक भूमि, ऐतिहासिक तेजपुर और कामाख्या मंदिर स्थित हैं तथा यहाँ के लोकगीत, त्योहार एवं जनजीवन इसी नदी पर आधारित हैं।

(ख) ‘मैं सिर्फ एक नद या जल-प्रवाह नहीं हूँ। मैं अपने समाज का एक विनम्र सहायक और सखा भी हूँ।’

उत्तर: इस कथन का आशय यह है कि ब्रह्मपुत्र नदी केवल पानी बहाने वाला प्राकृतिक स्रोत नहीं है, बल्कि यह संकट के समय लोगों का सच्चा मित्र बन जाता है। ब्रह्मपुत्र कृषि, उद्योग, जलमार्ग परिवहन, रिफाइनरियों और मछुआरों को जीविका प्रदान करके समाज की निष्काम सेवा करता है।


4. निम्नांकित प्रश्नों के दिए गए उत्तरों में से सही उत्तर का चयन करो :

(क) ……. नामक राष्ट्रीय उद्यान मेरा साथी है।

उत्तर: ई) काजीरंगा।

(ख) ……. ने मुझे विषय बनाकर एक उपन्यास लिखा है।

उत्तर: इ) देवेंद्र सत्यार्थी।

(ग) इस ……. से मैं उग्र हो जाता हूँ।

उत्तर: ई) बोझ।

(घ) मेरे किनारों पर लगे वनों को ……. मनुष्यों ने नष्ट कर दिया है।

उत्तर: इ) लालची।


✦ पाठ के आस-पास ✦

Not important for exam.

✦ योग्यता – विस्तार ✦

1, 2, 3, 4, 5, 6.

उत्तर: Not important for exam.