Hindi: Class 8 ৰ হিন্দীৰ সকলো অধ্যায় পাবলৈ ইয়াত ক্লিক কৰক।
पाठ-5 : उससे न कहना (एकांकी)
अभ्यास-माला
✦ पाठ से ✦
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:
(क) प्रस्तुत एकांकी में कुल कितने पात्र हैं? सभी पात्रों के नाम लिखो।
उत्तर: तीन पात्र हैं—बलवीर, लाजवंती और रुक्मिणी।
(ख) बलवीर और लाजवंती में किस बात पर बहस हो रही थी?
उत्तर: बलवीर और लाजवंती के बीच बलवीर के फौज में भर्ती होने को लेकर बहस हो रही थी।
(ग) लाजवंती बलवीर को फौज में भर्ती होने से क्यों रोक रही थी?
उत्तर: लाजवंती के पति युद्ध में शहीद हो चुके थे और बड़ा बेटा भी फौज में था। बुढ़ापे में अकेले पड़ जाने के डर और ममता के कारण वह बलवीर को फौज में जाने से रोक रही थी।
(घ) बलवीर के पिता की मृत्यु कैसे हुई थी?
उत्तर: बलवीर के पिता फिरंगियों से लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे। उनकी छाती में सात गोलियाँ लगी थीं, फिर भी वे आखिरी साँस तक वीरता से लड़ते रहे।
(ङ) बलवीर किसलिए फौज में भर्ती होना चाहता था?
उत्तर: बलवीर का वड़ा भाई ओर उसका पिता फौंज में था। ऊपर से बालवीर के सभी साथी फौज में भर्ती हो रहे थे। इसीलिए और देश पर दुश्मनों का हमला होने के कारण बलवीर देश की रक्षा करने के लिए फौज में भर्ती होना चाहता था।
(च) हिन्दुस्तान पर किसने हमला बोल दिया था?
उत्तर: हिन्दुस्तान पर चीन ने हमला बोल दिया था।
(छ) बलवीर को फौज में भर्ती होने से रोकने के लिए लाजवंती ने क्या सोच रखा था?
उत्तर: लाजवंती ने बलवीर को फौज में जाने से रोकने के लिए अगले ही महीने उसका ब्याह करा देने की योजना सोच रखी थी।
(ज) रुक्मिणी ने बलवीर को क्या खबर दी थी?
उत्तर: रुक्मिणी ने बलवीर को यह खबर दी कि उसका बड़ा भाई सीमा पर दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गया है।
(झ) बलवीर ने रुक्मिणी को बड़े भाई के शहीद हो जाने की बात माँ लाजवंती से कहने से मना क्यों किया था?
उत्तर: बलवीर ने रुक्मणी को बड़े भाई के शहीद हो जाने की बात माँ लाजवंती से कहने से मना इसलिए किया क्योंकि बलवीर को लगता था कि माँ इस चोट को सह नहीं सकेगी। क्योंकि उसने पहले ही अपने पति को खो दिया है। अब शम्मी का शहीद होना वह नहीं सह सकेगी।
(ञ) लाजवंती कुएँ पर पानी भरने जाकर क्या कर आई थी?
उत्तर: लाजवंती कुएँ पर पानी भरने जाने के बहाने नंबरदार के घर गई और वहाँ अपने छोटे बेटे बलवीर का नाम फौज में भर्ती के लिए लिखवा आई थी।
(ट) बलवीर ने फौज में भर्ती होने का इरादा क्यों बदल दिया?
उत्तर: बलवीर ने फौज में भर्ती होने का इरादा इसलिए बदल दिया क्योंकि उसकी माँ ने पति और बड़े बेटे को खो दिया था और अगर वह भी फौज में भर्ती हो जाता है तो उसकी माँ अकेली पड़ जाती।
(ठ) लाजवंती को उसके बड़े बेटे के शहीद होने के समाचार कैसे प्राप्त हुए?
उत्तर: लाजवंती को रास्ते में ही तारवाला मिल गया था, जिसने उसे बड़े बेटे के शहीद होने का समाचार पत्र दे दिया था।
भाषा-अध्ययन
4. नीचे दिए गए विभक्ति-चिह्नों (को, की, के, का) से वाक्यों को पूरा करो:
उत्तर:
(क) घर का काम थोड़ा है।
(ख) मैंने बड़े बेटे को फौज में भेजा।
(ग) हमारे देश की पवित्र धरती को बैरी रौंदता चला जा रहा है।
(घ) मेरे देश के सूरमा जा रहे हैं।
(ङ) मैंने तुम्हारे लिए सरसों का साग बनाया है।
(च) वह अपने देश की आन के लिए जान पर खेल गया।
(छ) इनमें अनेक बहनों के भाई हैं।