जलाशय के किनारे कुहरी थी | Class 8 Hindi Chapter 4 Assam | Class 8 Hindi Lesson 4 Assam

Hindi: Class 8 ৰ হিন্দীৰ সকলো অধ্যায় পাবলৈ ইয়াত ক্লিক কৰক।

पाठ-4 : जलाशय के किनारे कुहरी थी

अभ्यास-माला

1. कविता को ध्यान से पढ़ो और उसमें चित्रित जलाशय के सौन्दर्य का वर्णन करो।

उत्तर: कवि निराला जी ने जलाशय के सुबह के दृश्य का बहुत ही सुंदर वर्णन किया है। जलाशय के चारों ओर कोहरा छाया हुआ था और वह हरे-नीले पत्तों से घिरा हुआ था। पानी के ऊपर आम की डाल झुकी हुई थी और गहरा अंधेरा था। सन्नाटे के बीच जुगनूँ चमक रहे थे और ठंडी हवा बह रही थी। नारियल और ताड़ के ऊँचे पेड़ प्रकृति की सुंदरता को और बढ़ा रहे थे। सुबह होते ही तारे छिप गए और सरोवर में सुंदर लहरें उठने लगीं।

2. ‘जलाशय के किनारे कुहरी थी’ कविता का भावार्थ अपने शब्दों में लिखो।

उत्तर: इस कविता में कवि ने प्रकृति के शांत और जीवंत रूप का चित्रण किया है। रात के अंतिम पहर में जलाशय के किनारे घना अंधेरा और कोहरा था। प्रकृति अपनी लय में थी—पपीहा गा रहा था, सियार घूम रहे थे और जुगनूँ चमक रहे थे। कवि कहते हैं कि जैसे ही सूरज की रोशनी फैली, अंधकार मिट गया और प्रकृति में नया उत्साह आ गया। यह दृश्य न केवल बाहर उजाला लाता है, बल्कि कवि के हृदय (अंतर्मन) को भी प्रकाशित कर देता है।

3. संक्षेप में उत्तर दो:

(क) जलाशय के किनारे घना अंधकार क्यों छाया हुआ था?

उत्तर: जलाशय के किनारे घना अंधकार घने जंगल और सुबह के कोहरे के कारण छाया हुआ था।

(ख) सुबह प्रकृति में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं?

उत्तर: सुबह होते ही अंधेरा खत्म हो जाता है, पक्षी चहकने लगते हैं।

(ग) कविता में वर्णित पशु-पक्षियों के नाम और उनके कार्यकलापों का उल्लेख करो।

उत्तर: जुगनू (चमकना), पपीहा (मधुर पुकार), सियार (इधर-उधर घूमना)।

(घ) कविता में कुछ वृक्षों का उल्लेख है। उनके नाम और उपयोगिता बताओ।

उत्तर: आम (फल, लकड़ी), नारियल (पानी, फल, झाड़ू), ताड़ (फल, रस)।

4. नीचे दिए गए उत्तरों में से एक सही उत्तर चुनो:

(क) आम की डाल कहाँ आई हुई थी?

उत्तर: (ii) पानी पर

(ख) किसके दल यहाँ-वहाँ चमक रहे थे?

उत्तर: (i) जुगनूँ के

(ग) लहरें कहाँ उठ रही थीं?

उत्तर: (ii) जलाशय में

5. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:

(क) कुहासा कहाँ छाया हुआ था?

उत्तर: कुहासा जलाशय के किनारे छाया हुआ था।

(ख) हवा में किसकी सुगंध मिली हुई थी?

उत्तर: हवा में वन के सुगंध की महक मिली हुई थी।

(ग) पेड़ों की ओट में छिपकर कौन गा रहा था?

उत्तर: पेड़ों की ओट में छिपकर पपीहा गा रहा था।

(घ) तारे कब छिप गए?

उत्तर: तारे सुबह उजाला होते ही छिप गए।

(ङ) तारा कहाँ चमकने लगा?

उत्तर: तारा कवि के अंतर्मन में चमकने लगा।

भाषा-अध्ययन

1. कविता में आए क्रियापदों में किस काल की बहुलता है? उदाहरण देकर समझाओ।

उत्तर: कविता में ‘भूतकाल’ की क्रियाओं की बहुलता है।

उदाहरण: ‘थी’ (कुहरी थी), ‘था’ (डेरा था), ‘चमके’ (दल चमके), ‘पुकार रहा था’ आदि।

2. निम्नलिखित पंक्तियों में आए शब्दों को गद्यानुरूप क्रम दो:

(क) पपीहा पुकार रहा था छिपा।

उत्तर: पपीहा छिपकर पुकार रहा था।

(ख) स्यार विचरते थे आराम से।

उत्तर: स्यार आराम से विचरते थे।